शामली, जुलाई 15 -- Shamli News: जिले में उमस भरी गर्मी के बीच परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं बिजली कटौती के कारण पंखे बंद पड़े हैं तो कहीं स्कूलों में पंखों की ही व्यवस्था नहीं है। ऐसे में 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान और उमस के बीच बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शहर के बरखंडी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब 227 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कक्षा एक से आठ तक संचालित इस विद्यालय में केवल चार शिक्षकों की तैनाती होने के कारण कई कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाना पड़ता है। एक कमरे में 30 से 40 बच्चे बैठते हैं, जहां केवल एक पंखा लगा है। जिसकी हवा सभी बच्चों तक नही पहुंच पाती है। बिजली कटौती होने पर इन कमरों में उमस इतनी बढ़ जाती है कि बच्चों का बैठना मुश्किल हो जाता है। बु...