शामली, सितम्बर 18 -- Shamli News: शामली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में युवाओं का रुझान तो बढ़ रहा है, लेकिन बैंक स्तर पर ऋण स्वीकृति की धीमी रफ्तार शामली की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग पर भारी पड़ रही है। जिले में इस वित्तीय वर्ष में 1100 युवाओं को ऋण दिलाने का लक्ष्य है, जबकि लक्ष्य से अधिक 1239 युवाओं ने स्वरोजगार के लिए आवेदन किया है। इसके बावजूद अब तक केवल 255 आवेदनों को ऋण स्वीकृति मिल सकी है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक शामली प्रदेश में 36वें स्थान पर है। खास बात यह है कि जिले की रैंकिंग एक समय 11वें स्थान तक पहुंच चुकी थी। बैंक स्तर पर आवेदन लंबित रहने और स्वीकृति की धीमी गति के बाद रैंकिंग लगातार नीचे खिसकी है। योजना के तहत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित बैंकों को भ...