शामली, अक्टूबर 14 -- Shamli News: शामली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में नेप्स योजना के तहत औद्योगिक इकाइयों को लाभ दिलाने के संबंध में चर्चा हुई। सीडीओ ने आईटीआई के प्रधानाचार्य को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक आस्थान से पूर्वी यमुना नहर तक करीब तीन किलोमीटर लंबी नाले की पाइपलाइन बार-बार चौक होने की समस्या भी उठाई गई। बताया गया कि इसके समाधान के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्...