Shamli News: ई-लॉटरी से छह लाभार्थियों का हुआ चयन
शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: शामली। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के लिए निर्धारित छह लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। चयन प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानु कश्यप ने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत जनपद को कुल छह लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है, जिसमें तीन महिला और तीन पुरुष लाभार्थी शामिल हैं। इसके लिए कुल 61 पात्र आवेदक पाए गए थे, जिनमें 14 महिलाएं और 47 पुरुष शामिल थे। नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर रैंडमाइजेशन के बाद ई-लॉटरी कर छह लाभार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया सभी आवेदकों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। शेष 55 पात्र आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.