शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: कैराना। नगर में सीओ कार्यालय के निकट ई-रिक्शा की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक व्यक्ति मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के निकट से पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...