शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: इनर व्हील क्लब ऑफ शामली द्वारा नव सत्र का शुभारंभ करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं इनर व्हील प्रेयर के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब की नई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में प्रिया भट्ट को अध्यक्ष, पूनम गर्ग को उपाध्यक्ष, रेखा गोयल को सचिव, उषा गोयल को कोषाध्यक्ष, सुधा अग्रवाल को आईएसओ तथा रश्मि वर्मा को एडिटर का दायित्व सौंपा गया। आईपीपी बीना अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिया भट्ट को कॉलर पहनाकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिया भट्ट ने क्लब की आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: इनर व्हील क्लब ने दो छात्राओं की भरी स्कूल की फीस उन्होंने कहा कि क्...