Shamli News: आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख हड़पे
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: कैराना। आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर चार आरोपियों ने चार लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की ओर से पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सोहंजनी जाटान निवासी गौरव मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। गांव मामौर निवासी नदीम फौजी, मन्नू इमरान, उमरदीन तथा खंद्रावली निवासी रियासत अली उसके परिचित थे। आरोपियों ने बताया कि उनकी मामौर में एकेडमी चल रही है। आरोपियों ने उसके भाई को आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया तथा फर्जी कागज दिखाकर उससे चार लाख रुपये ले लिए। बाद में उसके भाई की नौकरी नहीं लगी, तब उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करते रहे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.