शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। शहर के आरके पीजी कालेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 85 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एसएस कार्की एवं सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने एनसीसी कैडेटों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को टीबी की रोकथाम, पहचान, जांच एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने कहा कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है। जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार के माध्यम से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों एवं छात्र-छात्राओं से टीबी के लक्षणों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान टीबी से बचाव और इसके उन्मूलन के लिए जन...