Shamli News: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप, बिना भर्ती दिखाए Rs.6,300 का क्लेम पास होने का दावा
शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित व्यवस्था पर थाना भवन में गंभीर सवाल उठे हैं। एक ओर नगर क्षेत्र के कुछ निजी नर्सिंग होमों पर दूसरे चिकित्सकों की डिग्री के नाम पर आयुष्मान योजना का लाभ लेकर सरकार और मरीजों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थाना भवन से भी कथित अनियमितता का मामला सामने आया है।
धोखाधड़ी के आरोप भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के आयुष्मान कार्ड का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि उनके पिता मित्रपाल, माता चमनकली और भाई अर्जुन को 19-20 नवंबर 2025 के दौरान सीएचसी थाना भवन में एक-एक दिन के लिए भर्ती दर्शाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.