शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: जिला टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को शहर के धीमानपुरा स्थित एक रेस्तरां में अधिवक्ताओं के लिए आयकर विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वित्तीय वर्ष 2025-26 की आईटीआर दाखिल करने से संबंधित नवीन प्रावधानों एवं आवश्यक सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के संरक्षक अनिल मित्तल एडवोकेट ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश अग्रवाल और आशीष अग्रवाल ने आयकर रिटर्न दाखिल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, नए नियमों और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय पर और सही जानकारी के साथ आयकर विवरणी दाखिल करना करदाताओं के लिए बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- नए आयकर अधिनियम की नीतियों में बदलाव नहीं: अपर्णा कार्यशाल...