Shamli News: आठ माह बाद अब जिला अस्पताल में शुरू हो सकेंगे हड्डी के ऑपरेशन
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: जिला अस्पताल में करीब आठ माह से बंद पड़ी हड्डी संबंधी ऑपरेशन की सुविधा अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल में नई सीआर मशीन पहुंच गई है, जिसका आगामी दो दिनों में इंस्टॉलेशन कर संचालन शुरू किया जाएगा। मशीन के चालू होने के बाद हड्डी से संबंधित ऑपरेशन और उपचार की सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को हड्डी के ऑपरेशन के लिए दूसरे अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।सीएमएस एवं आई सर्जन डॉ. मनोज कुमार अखोरी ने बताया कि काफी पिछले दो महीनों में उन्होने जिला अस्पताल में बंद पडी सेवाओं को शुरू करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि पुरानी मशीन पिछले करीब आठ माह से खराब पड़ी थी, जिसके कारण हड्डी संबंधी ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। अब पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के सहयोग से सीआर मशीन उपलब्ध हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.