शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में शुक्रवार को आयोजित एक शादी समारोह उस समय विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया, जब बारात में शामिल होने पहुंचे करीब 17 वर्षीय युवक करण सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनी असाधारण लंबाई के कारण करण सिंह पूरे समारोह में चर्चा का विषय बने रहे और ग्रामीणों व बारातियों ने उनके साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। जानकारी के अनुसार गांव मंटी हसनपुर निवासी पूर्व प्रधान स्वर्गीय राजवीर पुत्र रामकुमार की पुत्री निशु सैनी का विवाह जिला मुजफ्फरनगर के गांव सिसौना निवासी अंकित कुमार पुत्र सूरजमल के साथ संपन्न हुआ। शादी समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए मेहमानों के बीच बारात में शामिल हुए करण सिंह अपनी करीब 8 फीट 2 इंच लंबाई के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहे। सम...