शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: ईदगाह वाली मस्जिद के पास विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने से मोहल्ला खैलकलां की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर के समीप रखा कबाड़ भी उसकी चपेट में आने लगा। सूचना के बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू किया गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के चलते शाम तक क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे की है। ईदगाह वाली मस्जिद के निकट रखे ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग हुई। इसके बाद ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- Deoria News: 13 घंटे बाद बहाल हुई पांडेय चक-इमलिया के विद्युत आपूर्ति ट्रांसफार्मर के नजदीक कबाड़ कारोबारी आमिल का ...