शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की ओर से मंगलवार को वाल्मीकि कॉलोनी स्थित संगठन के मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को सितंबर से बढ़ा हुआ वेतन पांच अक्टूबर तक खातों में नहीं पहुंचने पर चिंता जताई गई।

मुख्यमंत्री से वेतन की मांग संगठन ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के खातों में शीघ्र वेतन और एरियर का भुगतान कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक नंदू प्रसाद वाल्मीकि ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के हित में वेतन बढ़ाने और निर्धारित समय में सीधे उनके खातों में भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद छह अक्टूबर तक कर्मचारियों के खातों में बढ़ा हुआ व...