शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना ऊन के ग्राम मालेंडी में मंगलवार को पंचायत भवन में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संयुक्त आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के साथ आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा और भाजपा अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बादल गौतम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें...