Shamli News: अहोई अष्टमी पर महिलाओं ने रखा व्रत, संतान की दीर्घायु की कामना
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: गांव हसनपुर लुहारी में अहोई अष्टमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। पर्व के चलते सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सायंकाल महिलाओं ने एक स्थान पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से अहोई माता की पूजा की तथा परंपरानुसार व्रत कथा का श्रवण किया। इसके पश्चात महिलाओं ने तारों को अर्घ्य देकर संतान की सुख-समृद्धि एवं लंबी आयु की कामना की। इस दौरान महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Amroha News: अहोई अष्टमी : महिलाओं ने बेटों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत पूजा-अर्चना और कथा श्रवण के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.