शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: पठानपुरा गांव में चल रही श्री शिव रामलीला ड्रामेटिक क्लब की रामलीला का 13वें और अंतिम दिन भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन अहिरावण वध और रावण वध का मंचन किया गया। देर रात तक चले मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला मैदान में पहुंचे। रावण वध के दौरान मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि अंतिम दिन की लीला सबसे लंबी रही। मंचन रात करीब नौ बजे शुरू हुआ और साढ़े 12 बजे तक चला। सबसे पहले अहिरावण द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाने का प्रसंग दिखाया गया। इसके बाद हनुमान जी पाताल लोक पहुंचे और अहिरावण का वध कर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को वापस लेकर आए। इस प्रसंग का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया, जिसे देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए।इसके बाद ...