शामली, नवम्बर 28 -- Shamli News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली की आवासीय कॉलोनी में कथित रूप से महिला रोग संबंधी उपचार की शिकायत को लेकर दो चिकित्सकों के बीच विवाद गहरा गया। मामला पुलिस तक पहुंचने और एक महिला चिकित्सक की मां को हिरासत में लिए जाने के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। महिला चिकित्सक ने अपने पिता व अन्य महिला कर्मचारियों के साथ इमरजेंसी के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सूचना पर पहुंचे सीएमओ ने दोनों पक्षों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया। हालांकि देर शाम दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद मामला फिर गरमा गया। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

चिकित्सकों के बीच विवाद और शिकायतें सीएचसी में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ के अनुसार अस्पताल की आव...