शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: कैराना। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान पानीपत रोड स्थित चम्मच फैक्ट्री तिराहे के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोना निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द बताया। वहीं, जहानपुरा रोड से गांव अलीपुर निवासी नसीम को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अवैध छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी दबोचा

सट्टे की खाईबाड़ी की गिरफ्तारी कैराना। पुलिस ने छापेमारी कर सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार देर रात कोतवाली पुलिस नेभूरा रोड स्थित कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे अख्तर निवासी...