शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: शामली। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत संचालित बसों के संचालन को प्रभावित कर रही अवैध डग्गामारी, ई-रिक्शा एवं टैम्पो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वाहन स्वामियों ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा है। गुरूवार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जनपद शामली में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के अंतर्गत शामली से चौसाना, शामली से ऊन, शामली से कैराना, कांधला एवं बिडौली मार्गों पर बसों का संचालन अनुबंध के तहत किया गया था। यह योजना अवैध डग्गामारी पर रोक लगाने एवं स्थानीय रोजगार सृजन के उद्देश्य से शुरू की गई थी।वाहन स्वामियों ने बताया कि जनपद में कुल 15 बसें अनुबंधित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक वाहन स्वामी ने लगभग 23 लाख रुपये का ऋण लेकर बस खरीदी है। लेकिन अवैध ई-रिक्शा एवं टैम्पो के लगातार संचालन के ...