Shamli News: अवैध कॉलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर, निर्माणाधीन भवन सील
शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: कैराना। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की टीम ने नगर में दो स्थानों पर करीब 19 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। वहीं, एक अन्य कॉलोनी में निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया। इसके अलावा एक कॉलोनी का मामला मंडलायुक्त के यहां विचाराधीन होने के चलते वहां यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा। गुरुवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी हर्ष चावला, सहायक अभियंता संजय कुमार और अवर अभियंता गौरव कुमार पुलिस बल के साथ कैराना पहुंचे। टीम ने सबसे पहले शामली रोड पर पीयूष अयन आश्रम के सामने कार्रवाई की। यहां अजय स्वामी, प्रशांत अग्रवाल, अमित पंवार, संयम मित्तल और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.