शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: शामली। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बनत की छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव कराया गया। कक्षा सात की छात्रा अलीशा को एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और हुमा कुरैशी को एक दिन की जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बीएसए संतोष कुमार ने छात्राओं को संबंधित पदों के दायित्वों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसुनवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की प्रक्रिया की जानकारी दी। अलीशा ने जनसुनवाई में भी सहभागिता की और जनसमस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान की प्रशासनिक प्रक्रिया को समझा। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- G...