शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका में सोमवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए चुनाव हुआ। सफाई कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। देर शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अमित तेश्वर ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर सुनील बंसल निर्वाचित हुए। महासंघ के चुनाव को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। मतदान शुरू होते ही सफाई कर्मचारियों की लंबी कतारें लग गईं। सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिका में पुलिस बल तैनात रहा और जांच के बाद ही कर्मचारियों को मतदान स्थल में प्रवेश दिया गया। दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी सफाई इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौधरी, जेई निर्माण श्रीकांत राणा और सहा...