शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: नगर में ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव मंचन प्रारंभ होने के बाद दशकों पुरानी अनूठी परंपरा के तहत काल का जुलूस निकाला गया। काल के पीछे युवाओं की दौड़ और बाजारों में उमड़ा उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। खास बात यह रही कि जुलूस में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने मिलकर हिस्सा लिया और एक-दूसरे के साथ उत्साहपूर्वक इस परंपरा का आनंद लिया। जुलूस ने नगर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की तस्वीर भी पेश की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। नगर में श्रीरामलीला मंचन प्रारंभ होने के बाद काल जुलूस की तैयारियां कटेहरा धर्मशाला में हुई। यहां काल का अभिनय करने वाले मोहल्ला आलदरम्यान निवासी रवि कुमार को काले रंग से पोता गया और उसकी पीठ व पैरों में घुंघरू बांधे गए। इसके बाद काल देवी मंदिर तालाब स्थित प्राचीन का...