Shamli News: अनशन करने और सुनवाई की रिकॉर्डिंग के आरोप में दो शिक्षिकाओं को नोटिस
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: डीएम कार्यालय में अनशन करने और बीएसए कार्यालय में सुनवाई के दौरान कथित रूप से मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने के मामले में दो शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए संतोष कुमार ने दोनों से नोटिस प्राप्त होने के तीन कार्यदिवस के भीतर मोबाइल सहित लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय मखमूलपुर-2 की सहायक अध्यापिका पूनम तोमर और प्राथमिक विद्यालय नाला नंबर-2 की सहायक अध्यापिका नीरू नैन पर आरोप है कि उन्होंने चल रही जांच के दौरान बिना अनुमति डीएम कार्यालय में अनशन किया। इसके अलावा सात अक्टूबर को बीएसए कार्यालय में सुनवाई के दौरान कथित तौर पर दूसरे मोबाइल फोन को मेज पर रखकर रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया गया। इस मामले का सत्यापन कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से किया गया। नोटिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.