शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: शामली। शहर में बढ़ता अतिक्रमण और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहनों को मुख्य मार्गों और सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। वहीं दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण से सड़कों की चौड़ाई भी कम हो गई है। इसके चलते दिनभर वाहन चालकों को जाम और अव्यवस्थित यातायात का सामना करना पड़ रहा है। शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड, शिव चौक, धीमानपुरा और माजरा रोड पर स्थिति अधिक खराब है। इन मार्गों पर सड़क के दोनों ओर कई फीट तक अस्थायी अतिक्रमण होने से वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। स्कूलों की छुट्टी के समय वीवी इंटर कॉलेज रोड और शिव चौक के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों सुजीत कुमार...