Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, चालक फरार
शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: कांधला। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मंगलवार को द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी शहजादा बाइक से अपनी ससुराल गांव खंद्रावली जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शहजादा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांधला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.