शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव मीठेपुर निवासी रवि पुत्र स्व. त्रिलोकी ने बताया कि गत शनिवार की रात लगभग 12 बजे उसका भाई रविंद्र (33 वर्ष) शंकर होटल, बूढ़ा बाबू पार्क के सामने खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान शामली की ओर से तेज गति व लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने रविंद्र को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद होटल संचालक रोहित ने वाहन का नंबर नोट किया तथा घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको...