शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: बुधवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। बारिश रुकने के कुछ ही देर बाद तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। इससे लोगों को बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह से ही वातावरण में उमस बनी हुई थी। दोपहर तक गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक आसमान में बादल छाने लगे और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई स्थानों धीमानपुरा, माजरा रोड, भिक्की मोड, नेहरू मार्किट, कबाडी बाजार में जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। सड़क...