शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस-वे पर बनाए जा रहे अंडरपास की चौड़ाई को लेकर किसानों का चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। अंडरपास की चौड़ाई 24 फीट से बढ़ाकर 48 फीट किए जाने की मांग को लेकर निर्माण स्थल पर धरना दिया जा रहा है। धरने को लेकर किसान यूनियन टिकैत द्वारा भी समर्थन दिया गया है। दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस-वे पर बनाए जा रहे अंडरपास की चौड़ाई को लेकर किसानों के चल रहे धरने को अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का समर्थन भी मिल गया है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष मुकमिल पहलवान व नगर अध्यक्ष थानाभवन मोहम्मद आमिल ने धरने पर पहुंचकर किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि जल्द ही हाई कमान से भी जल्द धरने पर नेता पहुंचेंगे।

किसानों की अंडरपास चौड़ा करने की मांग किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में...