शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। झिंझाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 14 बाइकें बरामद की हैं। बरामद बाइक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। गिरोह के सदस्य मास्टर चाबी से दोपहिया वाहनों के लॉक खोलकर चोरी करते थे और बाद में उन्हें उत्तराखंड में बेच देते थे। गिरोह का एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गुरूवार को पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गुरूवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान झिंझाना थाना पुलिस ऊन-थानाभवन मार्ग पर संत निरंकारी आश्रम के सामने वाहनों की जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुलिस ने...