शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: थानाभवन-अंबाला निर्माणाधीन हाईवे पर गांव भनेड़ा उद्दा के अंडरपास में जलभराव होने से कांता मजरा के ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में कई दिनों से भरे पानी के कारण मजरे तक आने-जाने का रास्ता बंद होने से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौके पर पहुंचे और हाइवे के कर्मचारियों पानी को तुरंत निकालने के लिए कहा। ग्रामीणों ने पानी न निकालने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। थानाभवन क्षेत्र मे गत तीन दिन से चल रही बारिश के चलते जन जीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त है। यह भी पढ़ें- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र के रेलवे अंडरपास, ग्रामीणों का आवागमन ठप इसी के चलते बरसाती पानी से हुऐ जलभराव से गांव भनेड़ा उद्दा के ग्रामीण भी प्रभावित है। गांव भनेड़ा उद्दा क...