शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: चौसाना। ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज चौसाना में राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत नशा-मुक्त जागरूकता एवं राष्ट्रीय प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इसी अभियान के तहत गढ़ी हसनपुर स्थित गोल्डन फ्यूचर जूनियर हाईस्कूल और चौसाना के जयभारत किसान इंटर कॉलेज में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज में ब्रह्माकुमारीज करनाल सेक्टर-9 सेवा केंद्र की ओर से बीके निर्मल, ब्रह्माकुमारी मीना और शिवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: छात्राओं को नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिला...