शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहबाजनगर क्षेत्र में आवागमन की तस्वीर बदलने की तैयारी है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सात संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

सड़क निर्माण का विवरण 934.27 लाख रुपये यानी 9.34 करोड़ रुपये की लागत से कुल 8.145 किलोमीटर लंबाई के इन सात मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निगोही मार्ग से शाहबाजनगर निवाड़ी मार्ग स्थित गन्ना सेंटर तक 2.800 किलोमीटर सड़क पर 252.63 लाख रुपये खर्च होंगे। हनुमान मूर्ति शाहबाजनगर मार्ग से बेहटा रोड होते हुए ब...