शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र में 88 वर्षों से लंबित चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी है। किसानों की समस्या को लेकर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी और जिला सचिव प्रभाशंकर गुप्ता ने चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की थी। ज्ञापन में बताया गया कि चकबंदी नहीं होने से किसानों के खेत छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटे हैं। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ खेतों की सीमाओं को लेकर विवाद भी होते रहते हैं। बिखरी जमीनों के कारण किसान आधुनिक तरीके से खेती नहीं कर पा रहे हैं। मामले में चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी लखनऊ मोहम्मद असलम ने शाहजहांपुर डीएम और जिला उप संचालक चकबंदी को पत्र भेजा है। इसमें ज्ञापन में उठाए गए ब...