Shahjahnpur News: 810 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जैतीपुर पुलिस ने शनिवार को 810 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरादा गौटिया जाने वाले रास्ते के तिराहे से दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान जिले के टाटराबाद निवासी अबरार और बरेली के बंडिया खुर्द निवासी खुशीराम के रूप में हुई। तलाशी में अबरार के पास से 400 ग्राम और खुशीराम के पास से 410 ग्राम अफीम मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के सोनू उर्फ इब्राहिम से अफीम खरीदने की बात कही। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.