शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: 593 आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे आउटडोर प्ले एरिया, लगेंगे झूले शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के 593 लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आउटडोर प्ले एरिया विकसित किए जाएंगे। इसके तहत केंद्रों पर बच्चों के खेलने के लिए नए तरीके के झूले और अन्य खेल उपकरण लगाए जाएंगे। योजना के लिए बजट जारी कर दिया गया है। विभाग की ओर से केंद्रों का चयन कर वहां उपलब्ध स्थान के अनुसार खेल क्षेत्र विकसित करने की तैयारी की जा रही है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि आउटडोर प्ले एरिया बनने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को खेल-खेल में सीखने और शारीरिक गतिविधियों का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...