Shahjahnpur News: 50 बच्चियों का सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीकाकरण
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद संस्था की ओर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत तीसरा शिविर एसएमवी इंटर कॉलेज में लगाया गया। इसमें एसएमवी इंटर कॉलेज और गुरुनानक पाठशाला की 50 बच्चियों का निःशुल्क टीकाकरण किया गया। संस्था अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से सरकारी व निजी स्कूलों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में टीके की एक डोज चार से पांच हजार रुपये तक की है, जबकि सरकार पात्र आयु वर्ग की बच्चियों को यह सुविधा निःशुल्क दे रही है। उन्होंने अभिभावकों से 14-15 वर्ष की पात्र बच्चियों का टीकाकरण कराने की अपील की। कार्यक्रम में रेखा मोदी, डॉ. मेघना मेंहदीरत्ता, हरवंश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.