शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। जैतीपुर पुलिस ने बुधवार रात बनखंडी पुलिया के पास घेराबंदी कर बरेली निवासी एक युवक को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और 880 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दी। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी की पहचान बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के धनेती खरगपुर गांव निवासी शेर सिंह के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 880 रुपये मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक इतेश तोमर, मुख्य आरक्षी तैय्यब अली, अजय राना और...