शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद करीब 45 सौ उपभोक्ताओं ने बिजली कटने के बावजूद लंबे समय से रिचार्ज नहीं कराया है। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए बिजली निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं की जांच कराने का निर्णय लिया है।

जांच प्रक्रिया निगम की टीमें अब घर-घर जाकर यह पता लगाएंगी कि संबंधित उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे हैं या फिर उन्होंने कोई वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो गयी थी, इसके बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय तक रिचार्ज न कराना संदेह पैदा कर रहा है। इसी को देखते हुए सभी मामलों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

अधिकारियों के निर्देश अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने जिले के ...