शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विदुषी ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर तीज के पारंपरिक गीत, भजन और कजरी प्रस्तुत की। झूले पर बैठकर महिलाओं ने सावन के गीत गाए। मुख्य अतिथि डॉ. शुभा दीक्षित ने तीज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुहाग सामग्री, मनोरंजक खेल और तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। आयोजन में संगीता पाठक, अर्चना तिवारी, रेखा तिवारी, शिखा, नीतू समेत मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: तीज महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: तीज महोत्सव में बिखरा उत्साह और उल्लास यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: ह...