Shahjahnpur News: 34 चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले, 1843 का चालान
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मदनापुर, सिंधौली, खुटार, पुवायां के टोल प्लाजा समेत प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी गई। टोल प्लाजा पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उनकी यात्रा संबंधी समस्याओं की भी जानकारी ली गई। अभियान में ड्रंकन ड्राइविंग के 34, मॉडिफाइड साइलेंसर के दो, प्रेशर हॉर्न और हूटर के 58, ओवरस्पीडिंग के 153, तीन सवारी के 66, बिना हेलमेट के 993 तथा अन्य उल्लंघनों में 537 चालान किए गए। यह भी पढ़ें- Palamu News: हुसैनाबाद के एसडीपीओ ने रात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.