शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डाक विभाग उपभोक्ता सेवाओं में सुधार और डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए 31 जुलाई को डाक एवं पेंशन अदालत आयोजित करेगा। डाक एवं पेंशन अदालत में सामान्य डाक, वीपीपी, मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट, बचत बैंक तथा पोस्टल पेंशन से संबंधित शिकायतों और विवादों पर सुनवाई की जाएगी। इच्छुक उपभोक्ता अपनी शिकायत पूर्ण पता और मोबाइल नंबर सहित अधीक्षक डाकघर शाहजहांपुर को 30 जुलाई तक अथवा उससे पहले दो प्रतियों में भेज सकते हैं। अधीक्षक डाकघर कार्यालय शाहजहांपुर में 31 जुलाई शुक्रवार को 11 बजे से डाक एवं पेंशन अदालत आयोजित होगी। 30 जुलाई 2026 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...