Shahjahnpur News: 300 घरों में घुसा पानी तो ग्रामीणों ने हरदोई रोड पर लगाया जाम
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: ददरौल। विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। जल निकासी की व्यवस्था न होने से करीब 300 घरों में पानी घुसने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हरदोई रोड पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी से सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पीछे बहने वाली खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने और लगातार हुई बारिश से जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई। पानी गलियों के साथ घरों के आंगन तक पहुंच गया। इससे घरेलू सामान खराब हो गया है। जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों के सामने आवागमन की भी समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.