शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। कोरोंकुइयां स्थित शारदा नहर से 24 घंटे के भीतर दो शव बरामद होने और तीसरे शव के झाल में फंसे होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह तीन दिन पहले डूबे किशोर आमिर हसन का शव नहर से बरामद कर लिया गया। इससे एक दिन पहले करीब 13 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव भी इसी नहर से मिला था। वहीं शव की तलाश में गए ग्रामीणों ने रामपुर किरियारा के पास नहर की झाल में करीब 10 वर्षीय एक अज्ञात बच्ची का शव फंसा होने की सूचना पुलिस को दी। नगला बलेटू निवासी 17 वर्षीय आमिर हसन पुत्र जाबिर हसन तीन दिन पहले नहर में डूब गया था। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शारदा नहर में डूबे किशोर का शव बरामद, तीन दिन पहले डूबा था रविवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव कोरोंकुइयां स्थित शारदा नहर से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पु...