Shahjahnpur News: 24 घंटे में दो हादसों के बाद निर्माणाधीन बाईपास बंद
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: ददरौल। लखनऊ-पलिया हाईवे पर निर्माणाधीन बाईपास को अधूरा होने के बावजूद यातायात के लिए खोलने के बाद 24 घंटे में दो हादसे हो गए। इसके बाद पुलिस ने निर्माण कंपनी को फटकार लगाते हुए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी। रविवार देर शाम मिर्गापुर गांव के पास सिवई नाले के पुल से पहले अपाचे बाइक सवार अनियंत्रित होकर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बाइक अयोध्या निवासी मनीष कुमार के नाम पंजीकृत है। इससे पहले शनिवार शाहजहांपुर से हरदोई जा रही रोडवेज बस भी अनियंत्रित होकर नाले की ओर उतर गई थी, हालांकि चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने निर्माण कंपनी आरसीएल को फटकार लगाई। सेहरामऊ दक्षिणी के थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्माणाधीन मार्ग पर अवरोधक लगाकर उसे बंद करा दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.