Shahjahnpur News: 24 अगस्त से नए भवन में होगा नगर निगम कार्यालय का संचालन
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन में 24 अगस्त, सोमवार से नगर निगम के कार्यों का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने धरातल और प्रथम तल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। अधिकांश कक्षों का निर्माण कार्य लगभग पूरा पाया गया।डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि सोमवार से नए भवन में नगर निगम कार्यालय का संचालन शुरू कराया जाए। साथ ही शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय को भी इसी भवन से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को नगर निगम और प्राधिकरण से संबंधित सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें। उन्होंने जनसुनवाई और अन्य जरूरी कार्य भी नए कार्यालय में शुरू कराने तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.