शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 20 अगस्त तक भवन के प्रथम तल का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: निर्माण कार्यों का मंत्री सु...