Shahjahnpur News: 18 सड़कों पर अब तक नहीं शुरू हुआ हॉटमिक्स, वित्त मंत्री सख्त
शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में 18 सड़कों पर अब तक हॉटमिक्स कार्य शुरू न होने और चार सड़कों पर सीसी निर्माण लंबित मिलने पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अधिकारियों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही सड़क बनने के बाद पाइपलाइन लीकेज के कारण दोबारा खुदाई की नौबत न आए, इसके लिए जलकल विभाग को विशेष निगरानी रखने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों की सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.