Shahjahnpur News: 15.44 करोड़ रुपये से बनेगा सदर तहसील का नया भवन
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को हथौड़ा में 1544.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सदर तहसील के अनावासीय भवनों का शिलान्यास किया। उन्होंने बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया और कहा कि नए तहसील भवन के निर्माण से सदर व ददरौल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा आवागमन भी सुगम होगा। उन्होंने भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने और उसे निर्माण योग्य बनाने में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की। कहा कि नए परिसर में पर्याप्त पार्किंग और खुला स्थान होगा, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सैटलाइट बस अड्डे के संचालन से सीतापुर, हरदोई, बरेली और मोहम्मदी के लिए यातायात व्यवस्था बेहतर हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.